{"_id":"659ee1bb72bf9cce33030cf1","slug":"15-thousand-people-cheated-on-the-pretext-of-removing-their-names-from-the-case-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10569-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुकदमे से नाम निकलवाने का झांसा देकर 15 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुकदमे से नाम निकलवाने का झांसा देकर 15 हजार ठगे
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से नाम निकलवाने का झांसा देकर पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी मोहम्मद आशिक से 15 हजार रुपये ठग लिए गए। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर मोहल्ला खानकाह निवासी हाफिज नूरअहमद रजा अजहरी के खिलाफ धोखाधड़ी कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहम्मद आशिक ने बताया कि तीन साल पहले उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, जो खुद को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष बताते हैं, ने मुकदमे से नाम निकलवाने का आश्वासन देकर उनसे 15 हजार रुपये ले लिए। मुकदमे से नाम नहीं निकलने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो धमकाया गया। आशिक ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
इसके बाद आशिक ने 16 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। आरोप है कि शिकायत का नगर चौकी इंचार्ज ने फर्जी निस्तारण कर दिया। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपी से तहरीर लेकर उलटे उनके और उनके मददगार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। आशिक ने एसपी के सामने पेश होकर सारी बात बताई। इस पर एसपी ने पूरनपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, तब कहीं हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।