{"_id":"64ab0812cf9bb86d920a4394","slug":"15-mm-of-rain-in-one-hour-relief-from-heat-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-821-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक घंटे में 15 मिमी बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक घंटे में 15 मिमी बारिश, गर्मी से मिली राहत
Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार की रात जिले में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भरने से किसानों को काफी लाभ हुआ है, तो वही शहर से लेकर आस पास के क्षेत्र के निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। एक घंटे में करीब 15 एमएम की बारिश होने की बात कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मानसून की दस्तक होने के बाद सावन के पहले दिन से ही बारिश का क्रम बना हुआ है। कहीं दिन तो कहीं रात में बारिश हो रही है। शनिवार की रात करीब एक घंके तक तेज गति से बारिश हुई। इस बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया। जिसे देखकर उनमें खुशी देखी जा रही है। सुबह होते ही किसान खेतों में धान रोपाई करने में जुट गए। एक घंटे में करीब 15 एमएम बारिश होने से शहर से लेकर गांव तक निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
अब तक हुई 125 मिमी बारिश
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि शनिवार की रात एक घंटे में करीब 15 एमएम की बारिश दर्ज की गई है। यह काफी अच्छी मानी जा रही है। अभी तक जिले में करीब 125 मिलीमीटर की वर्षा दर्ज हुई है। बारिश का क्रम अभी ऐसा ही बना रहेगा। इससे किसानों को काफी लाभ है।