{"_id":"6876a6b90667c54fb80ccd44","slug":"15-days-left-toilet-and-electricity-work-in-womens-hostel-incomplete-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-139780-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 दिन शेष, महिला छात्रावास में शौचालय व बिजली कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 दिन शेष, महिला छात्रावास में शौचालय व बिजली कार्य अधूरा
Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गुलाबटांडा गांव में स्थित जीटीआई के छात्रावास के निर्माण कार्य की गति धीमी है। मंगलवार को कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ ने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। सामने आया कि छात्रावास की मियाद पूरी होने में 15 दिन का समय शेष है, लेकिन अभी तक शौचालय और बिजली का कार्य अधूरा है। इसपर उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। दो अन्य स्थानों पर भी उन्होंने स्थिति को परखा।
50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं में डीपीआरओ रोहित भारती को सत्यापन टीम में लगाया गया है। मंगलवार को डीपीआरओ ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र के टांडा गुलाबराय में जीटीआई में महिला छात्रावास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बिजली व शौचालय का कार्य अधूरा मिला। इसी महीने के अंत में कार्यदायी संस्था को भवन को हैंडओवर करना है।