फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 crore rupees got pure water in two colonies

Pilibhit News: 15 करोड़ रुपये से मिलेगा दो काॅलोनियों में शुद्ध पानी

Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
15 crore rupees got pure water in two colonies
इसी माह शुरू करा देगा जल निगम काम, निकाला जाएगा टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अमृत योजना में शहर की रायल स्टेट और केजीएन कॉलोनियों को शामिल नहीं किया गया था। इसके लिए जल निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। अब शासन ने इसे मंजूर कर लिया है और 15 करोड़ रुपये का बजट भी जारी किया है। इससे इस क्षेत्र के करीब तीन हजार घरों में पानी मुहैया कराया जाएगा।
शहर में अमृत योजना के तहत बीते तीन साल से काम चल रहा है। योजना के तहत मिले लक्ष्य के अनुसार शहर के करीब 12 हजार घरों में पानी की लाइन दी गई है। इस योजना में शहर की दो कॉलोनियों को शामिल नहीं किया गया था। इसके चलते यहां पर शुद्ध जलापूर्ति के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इसको लेकर जल निगम ने रायल स्टेट और केजीएन कॉलोनी का सर्वे करवाया। सर्वे के बाद शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इसमें कहा गया है कि दोनों कॉलोनी में तीन हजार घरों में पानी की आपूर्ति की जरूरत है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। शासन ने इसको मंजूरी देते हुए 15 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी के बाद काम को अब शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सपा नेता नफीस की है केजीएन कॉलोनी
केजीएन कॉलोनी सपा नेता नफीस अंसारी ने विकसित की है। नफीस अंसारी ने पत्नी को समाजवादी पार्टी से नगर पालिका से चेयरमैनी का चुनाव लड़ाया था, जो हार गईं। इसके बाद उन्होंने भाजपा की नवनियुक्त चेयरमैन व चुनाव अधिकारी के खिलाफ अदालत में मुकदमा भी किया है।

--
बनाया जाएगा 1350 केएल का ओवरहैंड टैंक
दोनों कॉलोनियों में जलापूर्ति के लिए 1350 केएल का ओवरहैंड टैंक भी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए स्थान को देख लिया गया है।
00
शासन ने 15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। जल्द ही काम को शुरू करा दिया जाएगा। यह नव विकसित कॉलोनी है।
- परवीन कुमार, एई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed