फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 august

स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, भारत-नेपाल सीमा सील

Sun, 15 Aug 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 august
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की गड़बड़ी के मद्देनजर जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है। सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं बॉर्डर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी अलर्ट के बाद एसपी ने सभी इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों को विशेष चेकिंग करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन व व्यक्ति की जांच की जा रही है। वहीं सीमा पर पुलिस कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी हैं। नेपाल बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ाने के साथ सीमाएं सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत एक राज्य और एक अंतरराष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है। एक तरफ मझोला और अमरिया के पास से उत्तराखंड की सीमा यहां लगती हैं। वहीं पड़ोसी देश नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी जिले से सटी हुई है। जहां लोगों का आवागमन रहता है। इसलिए इस स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ने इन सभी रास्तों व हाईवे पर नाकाबंदी की है। वहीं रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई। इसके लिए एसपी दिनेश कुमार पी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमा से बिना जांच किसी वाहन व व्यक्ति का प्रवेश न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस बल को भी लगाया गया है। शहर में भीड़ भाड़ वाले इलाके में शाम को पुलिस ने गश्त करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की।
विज्ञापन

उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर रही पैनी नजर
जिला पुलिस की ओर से उत्तराखंड की सीमा पर पैनी नजर रही। पहले कोरोना के चलते बिना जांच के किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। इसके अलावा 15 अगस्त को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा नेपाल बॉर्डर पर गभिया सहराई, चंदिया हजारा, माधोटांडा, रमनगरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस के साथ एसएसबी भी गश्त कर रही है। सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में चलाया गया चेकिंग अभियान
नाकाबंदी के अलावा पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। शहर में पुलिस ने संदिग्धों की तलाश के लिए बाजार हीं नहीं बल्कि होटल, ढाबे पर भी छापा मारकर चेकिंग की। होटल में ठहरने वाले मुसाफिरों की आईडी चेक कराई गई। यातायात पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वाहनों की जांच में कोताही न बरती जाए। शहर के बाजार स्टेशन रोड, गैस चौराहा, चावला चौराहा, बरेली दरवाजा, नौगंवा चौराहा, छतरी चौराहा समेत समस्त धार्मिक स्थलों के आसपास चेकिंग कराई गई।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
स्वतंत्रता दिवस पर शहर ही नहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी अलर्ट किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस लगातार अभियान चलाकर जांच-पड़ताल कर रही है। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। आने जाने वाली ट्रेन में बैठे यात्रियों की चेकिंग करने के साथ उनका सामान भी चेक किया गया। इसके अलावा पार्किंग, रेलवे आरक्षण केंद्र, बुकिंग, पार्सल, प्रतीक्षा केंद्रों की भी निगरानी की जा रही है। हालांकि किसी भी तरह का कोई भी संदिग्ध नहीं मिल सका। इधर, रोडवेज पर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाजा बसों की चेकिंग कराई और आसपास खड़े लोगों को चेक किया।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाओं सहित अन्य स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। हर आने जाने वाले की जांच की जा रही है। इसके लिए सभी सीओ को अपनी सर्किल में निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। स्वयं भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांच रहे हैं। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed