फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 adverse entry

15 ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टी

Tue, 07 Jul 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 07 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने 15 ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टी देकर जवाब मांगा है। इस मामले में चार दिन पूर्व  अमरिया के बीडीओ सहित तीन को प्रतिकूल प्रविष्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

इंदिरा आवास के लिए जिले में 5774 लाभार्थियों का चयन किया गया है। चयनित लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने के लिए ग्राम पंचायत/ विकास अधिकारियों के माध्यम से बैंक खाता नंबर मांगे गए थे। लेकिन ग्राम पंचायतों से जिला स्तर पर पहुुंचने वाली लाभार्थियों के खाता नंबर की सूची में कई खाते गलत कर दिए गए। इसकी जानकारी तब हुई जब लाभार्थियों ने खाते में पैसे नहीं पहुंचने की शिकायत की।
विज्ञापन


जांच की गई तो इनमें अधिकांश लाभार्थी ऐसे थे जिनकी पहली किश्त खाते में पहुंच चुकी थी और दूसरी किश्त मिलने पर खाता नंबर गलत कर दिया गया। जांच करने पर लाभार्थियों की शिकायत सही पाई गई। इस पर सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने गलत खाता नंबर देने वाले 15 ग्राम पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी और एक सहायक लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सर्वाधिक पूरनपुर के 11 ग्राम पंचायत और विकास अधिकारी हैं। दो-दो ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी क्रमश: मरौरी व ललौरीखेड़ा के हैं। सीडीओ ने बताया कि जांच में जिन ग्राम पंचायतों के खाते गलत मिले हैं उन सभी के ग्राम पंचायत/विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टी देकर जवाब मांगा गया है।

इन्हें मिली प्रतिकूल प्रविष्टी
पूरनपुर के वीरपाल सिंह, विकास पांडेय, विवेक शर्मा, मनोरंजन सिंह, विवेक वर्मा, हरीश भारती, नुरूद्दीन, अखिलेश गुप्ता, अनिल कुमार, लालबहादुर मौर्य, वीरपाल, अमरिया पुष्कर राना व अजय कुमार देव और ललौरीखेड़ा के राजा तोमर व मोहम्मद रिजवान। इसके अलावा पूरनपुर के सहायक लेखाकार हरीशंकर अग्रवाल को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed