{"_id":"69c4450fb28358751302c7ed","slug":"15-20-types-of-blood-tests-can-be-done-at-lalourikheda-phc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-156175-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ललौरीखेड़ा पीएचसी में हो सकेंगी 15-20 तरह की खून की जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ललौरीखेड़ा पीएचसी में हो सकेंगी 15-20 तरह की खून की जांचें
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र को मिली बायो-केमिस्ट्री व सीबीसी मशीन, मरीजों को नहीं लगानी होगी जिला मुख्यालय की दौड़
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललौरीखेड़ा में खून की जांच से संबंधित बायो-केमिस्ट्री व सीबीसी मशीन मिली है। अस्पताल आने वाले मरीजों को अब जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इन मशीनों से पीएचसी पर ही मरीजों के खून से संबंधित 15 से 20 प्रकार की जांचें हो जाएंगी।
जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललौरीखेड़ा को स्वास्थ्य विभाग से रक्त कोशिका गणक (सीबीसी मशीन) व स्वचालित जैव रसायन विश्लेषक (बायो-केमिस्ट्री) मशीन मिली है। पैथालॉजी लैब में इन मशीनों की शुरुआत से मरीजों को जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता कम होगी व अधिकांश जांचें पीएचसी पर ही संभव हो पाएंगी। सीबीसी मशीन के माध्यम से आरबीसी, डब्लूबीसी, प्लेटलेट, हीमोग्लोबिन, रक्त की कुल मात्रा (हेमाटोक्रिट), एमसीवी, एमसीएच, एमसीएचसी, आरडीडब्ल्यू, एमपीवी तथा न्यूट्रोफिल, लिम्फोसाइट, मोनोसाइट, इओसिनोफिल व बेसोफिल जैसी जांचें तेजी व सटीकता से हो सकेंगी। वहीं, बायो-केमिस्ट्री मशीन से शुगर, यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक अम्ल, वसा प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल, एलडीएल), यकृत कार्य जांच, गुर्दा कार्य जांच, कैल्शियम, कुल प्रोटीन व एल्ब्यूमिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें होंगी।
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया, मशीनें अन्य पीएचसी पर भी जल्द ही उपलब्ध होंगी, जहां से मरीजों को जिला अस्पताल नही आना पड़ेगा। संवाद