{"_id":"59354bfa4f1c1b571e8b4586","slug":"149666509617-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगजनी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर दिया धरना
Updated Mon, 05 Jun 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कुमरिखा के एक परिवार के लोगों ने अपने घर में आगजनी करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना दिया। पीड़ित ने एसडीएम को पत्र देकर छह जून तक न्याय न मिलने पर तहसील परिसर में सपरिवार आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी रामसिंह सोमवार को सपरिवार तहसील परिसर में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने पर उनके परिवार के अंकित, शकुंतला, राजवीर, ओमकार और कन्यावती बैठे। रामसिंह का कहना था कि 31 मई को गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके घर में आग लगा दी, जिसमें उनका काफी सामान जल गया था। कोतवाली पुलिस ने नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। चार घंटे तक धरना देने के बाद रामसिंह ने एसडीएम जेपी चौहान को पत्र देकर छह जून तक आगजनी करने वाले दबंगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पत्र में यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि छह जून तक उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह तहसील परिसर में सपरिवार आत्मदाह कर लेेगा।