फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पैदल गश्त को बेहतर बनाने को एसपी की नई कवायद

पैदल गश्त को बेहतर बनाने को एसपी की नई कवायद

Sat, 03 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
पैदल गश्त को बेहतर बनाने को एसपी की नई कवायद

विज्ञापन
पीलीभीत। डीजीपी के निर्देश पर चलाए जा रहे पैदल गश्त अभियान को बेहतर बनाने के लिए एसपी देवरंजन वर्मा की ओर से नई कवायद की गई है। इसमें पुलिस अधिकारियों के पदनाम के आधार पर विजिटिंग कार्ड बनवाए गए हैं। जिसको गश्त के दौरान पुलिसकर्मी लोगों को देंगे और उनके नंबर को अपने मोबाइल में फीड करेंगे। शनिवार शाम को एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ पैदल गश्त कर इसकी शुरुआत कर दी है।

एसपी ने बताया कि उनके अलावा एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष के पदनाम के विजिटिंग कार्ड बनवाए गए हैं। पैदल गश्त करते वक्त मौजूद अधिकारी आम नागरिक और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान परिचय स्थापित करने के लिए इनकी शुरुआत की गई है। गश्त पर निकले अधिकारियों को प्रतिदिन पांच लोगों से मुलाकात करनी होगी। जिनके नाम और मोबाइल नंबर को अधिकारी अपने मोबाइल में फीड करेंगे। इससे जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित हो सकेगा। इस कार्ड में यूपी 100 का भी प्रचार किया गया है। पहले दिन एसपी ने अपनी मौजूदगी में गश्त कर लोगों को इससे अवगत कराया। इस मौके पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, एसआई वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed