{"_id":"5bcb8106bdec22696633558e","slug":"141540063494-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री घायल
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सांड़ की टक्कर लगने से खेकड़ा नगर निवासी राजमिस्त्री गंभीर घायल हो गया। नगर निवासी सतेंद्र राज मिस्त्री का कार्य करता है। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह क्षेत्र के बड़ागांव से कार्य कर साइकिल पर सवार होकर वापस खेकड़ा अपने घर लौट रहा था। जब वह बड़ागांव में पूर्वी यमन नहर के समीप पहुंचा, तभी मार्ग से गुजर रहे एक आवारा सांड़ ने राजमिस्त्री सतेंद्र को टक्कर मार दी। इससे मिस्त्री मार्ग पर गिरकर सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मिस्त्री को खेकड़ा में चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड़ को पकड़वाकर दूर जंगल में छुड़वाने की मांग की। ब्यूरो