{"_id":"5ba62e5d867a5501363bda52","slug":"141537617501-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक से मारपीट, लूटपाट और अभिलेख फाडने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालक से मारपीट, लूटपाट और अभिलेख फाडने का आरोप
Updated Sat, 22 Sep 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 पीबीटीपी 10
दिल्ली से लौट रही बस में मारपीट, लूट का शोर
चालक-परिचालक ने लूटपाट और अभिलेख फाड़ने का आरोप जड़ा
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया, किराए का बताया विवाद
दिल्ली से पीलीभीत होते हुए पूरनपुर जा रही थी रुहेलखंड डिपो की बस
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दिल्ली से पूरनपुर जा रही रोडवेज बस में सवार दो युवकों ने परिचालक से विवाद के बाद रामलीला मैदान के पास पहुंचते ही अपने आठ-दस साथियों को बुलाकर बस रोक दी। इसके बाद चालक से अभद्रता करके परिचालक से मारपीट की गई। इस दौरान 18 हजार रुपये लूटने व अभिलेख फाड़ने का आरोप लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
रुहेलखंड डिपो की बस संख्या यूपी 25 बीटी 3436 के चालक राजकुमार श्रीवास्तव और परिचालक देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात वह दिल्ली से मुसाफिर लेकर पीलीभीत होते हुए पूरनपुर जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बस नौगवां चौराहा पर पहुंची। यहां उन्होंने पीलीभीत की सवारियों को उतरने के लिए कहा। आठ सवारियां उतर गईं लेकिन दो लड़के बैठे रहे। इस पर बस लेकर पूरनपुर की ओर रवाना हुए। आरोप है कि बस में सवार दो युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। रामलीला मैदान के पास पहुंचते ही बस रुकवा दी गई। बुलाए गए सभी युवक बस के भीतर घुस आए और परिचालक से मारपीट शुरू कर दी। चालक को चाकू दिखाया, उसके विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोप है कि इन लोगों ने 18 हजार रुपये सरकारी कैश लूट लिया और अभिलेख फाड़ दिए। इस बीच गश्त पर निकली यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। वायरलैस कर थाना सुनगढ़ी पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। इस बीच तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा जिनको रात में ही सुनगढ़ी थाने ले जाया गया। शनिवार सुबह परिचालक ने मारपीट, लूटपाट और अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर सुनगढ़ी पुलिस को दी। दोनों रोडवेज कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
000
...तो एक हजार वसूली की रसीद न देने पर हुआ विवाद
पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामला लूटपाट न होकर लगेज के वसूले गए एक हजार रुपये की रसीद न देने पर मारपीट का निकला है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों की श्री गणेश चौथ मेले में दुकानें लगी हैं। इसी का सामान लेकर वह दिल्ली से बस में सवार होकर आ रहे थे। उनके पास मौजूद सामान के एवज में रोडवेज कर्मियों ने एक हजार रुपये लिए थे। इसकी रसीद नहीं दी। इसको लेकर पहले कहासुनी के बाद में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
000
तहरीर के आधार पर मोहल्ला तुलाराम निवासी ललित, पवन और गंगीरी (अलीगढ़) के हिदरामई गांव निवासी रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला रसीद न देने को लेकर मारपीट कर निकला है। फिलहाल तहरीर के आधार पर लूट, अभिलेख फाड़ने व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। - रूम सिंह बघेल, थानाध्यक्ष सुनगढी
000
परिचालक से मारपीट कर कैश लूटने की जानकारी मिली है। रसीद को लेकर हुए विवाद के बारे में मुझे कुछ नहीं पता है। न ही दूसरे पक्ष से कोई मेरे पास शिकायत लेकर आया है। अगर कोई इसकी शिकायत मुझसे करता है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, एआरएम रोडवेज