{"_id":"5b82ffd742c79246664226ac","slug":"141535311831-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से चालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से चालक सहित तीन घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटने से उसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
शनिवार रात्रि दस बजे लोनी निवासी ट्रक चालक मुन्नाराम पुत्र नानकचंद खेकड़ा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से ट्रक मे ईंटें भरकर दिल्ली जा रहा था, जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचा तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर मार्ग पर पलट गया। मार्ग पर ट्रक पलटने से उसमें सवार चालक मुन्नाराम, हेल्पर, सुरेश व मोनू घायल हो गए, साथ ही ईंटें भी बिखर गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत तीनों लोगों को ट्रक से बाहर निकालकर ट्रानिका सिटी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। हाईवे पर ट्रक पलटने से करीब एक घंटे तक बागपत से दिल्ली की और जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने ट्रक को क्रेन बुलवाकर हटवाया। तब जाकर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।