फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बारिश: किसानों के लिए वरदान, शहर कस्बों के लिए बनी मुसीबत

बारिश: किसानों के लिए वरदान, शहर कस्बों के लिए बनी मुसीबत

Mon, 02 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बारिश: किसानों के लिए वरदान, शहर कस्बों के लिए बनी मुसीबत
02पीबीटीपी-12,13,15,18,19,20,21,22,23,26,27
विज्ञापन

बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की रोपाई हुई तेज
निचले इलाके हुए जलमग्न, आवागमन हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले में रविवार रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से गर्मी में परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं, धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे मंगलवार को खिले दिखाई दिए।
प्री मानसूनी बारिश ने यूं तो पूर्व में ही दस्तक दे दी थी, लेकिन छिटपुट बारिश न तो गर्मी से परेशान लोगों को राहत दिला रही थी और न ही बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को। इधर, रविवार रात के बाद सोमवार सुबह करीब नौ बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई तो चार-पांच दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को सुकून तो मिला, लेकिन निचले स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें भी उठानी पड़ी। बारिश से शहर की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में पानी भर गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक हुई छिटपुट बारिश से रेलवे स्टेशन, रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

घुंघचाई के गांव दिलावरपुर में पानी निकास न होने से गांव की सहकारी समिति के समीप सीसी रोड पर जलभराव हो गया। इसके अलावा गांव में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। एकत्र हुए कुछ लोगों ने जलभराव के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव में विकास नहीं होने के कारण जलभराव से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में दयाराम, सुमित, किशन कुमार, शिवराम, रामकृष्ण, मोना देवी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर में रविवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण सोमवार को मौसम सुहावना हो गया। पहले से ही चल रही धान की रोपाई में और अधिक तेजी आ गई है। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नगर के सीडीपीओ कार्यालय, बिजली उपखंड कार्यालय और ब्लॉक कार्यालय परिसर में काफी जलभराव हो गया, जिससे इन कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हुई। जर्जर बरेली रोड के कई ऊबड़ खाबड़ स्थानों पर भी जलभराव हो गया।
चुर्रासकतपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिछोला सबल के परिसर में जलभराव हो जाने से बच्चों को पानी से गुजर कर कक्षा कक्षों में पहुंचना पड़ा।
बारिश की खबर का जोड़...
मझोला। कई दिनों की गर्मी के बाद रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के कई वार्डों में पानी भर गया है। इधर ग्राम गिधौर के मॉडल स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया।
बिलसंडा। छुट्टियों के बाद सोमवार को पहले दिन बारिश में भीगते हुए स्कूल बच्चे पहुंचे। बारिश ने जहां मौसम खुशगवार कर दिया वहीं बच्चों को भी मस्ती करने का खूब मौका दिया। सुबह से ही शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। दोपहर में बारिश रुकने के बाद लोग घरों से निकले। बारिश से मौसम भी काफी सुहावना हो गया।


000
किसानों के चेहरों पर दिखी रौनक
जिले में अब तक करीब तीन चार बार बारिश हो चुकी है, लेकिन इससे किसानों का भला नहीं हो पा रहा है। बारिश नहीं होने की उम्मीद लगा रहे किसानों ने पंपसेटों के जरिए सिंचाई करना शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह जब मूसलाधार बारिश हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश के दौरान ही किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। किसानों के मुताबिक बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आएगी। वहीं खड़ी गन्ने की फसलों का भी खासा फायदा होगा।
000
बोले किसान-
02पीबीटीपी-24
बारिश होने के बाद धान की रोपाई का काम तेज कर दिया है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों के सामने पानी का संकट छाया हुआ था। पंपसेट लेकर धान की रोपाई की जा रही थी।

योगेश कुमार, किसान
02पीबीटीपी-25
पिछले कई दिनों से किसान बारिश नहीं होने के कारण परेशान था। इसी तरह बारिश होती रही तो यह किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। खेतों में धाप रोपाई का काम तेजी से हो रहा है।
अरुण कुमार, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed