{"_id":"5aaec0184f1c1b8e778b654c","slug":"141521401880-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के चलते बढे़ फलों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के चलते बढे़ फलों के दाम
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नवरात्र के चलते शहर में फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पहले केला पचास रुपये दर्जन मिलता था। अब साठ से सत्तर रुपये दर्जन हो गया है। इसी तरह पपीता, संतरा, सेब, अनार, अंगूर आदि फलों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के चलते माता के भक्तों को उपवास करना महंगा पड़ रहा है।
रविवार को नवरात्र के शुरू होते ही फलों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र के पहले दिन अधिकांश परिवार के सभी सदस्य उपवास रखते हैं। नवरात्र के उपवास में अधिकांश परिवार फलों का इस्तेमाल अधिक करते हैं । महंगाई के चलते आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ा है । फल विक्रेता शंभू, सुरेश, आबिद, जावेद आदि ने बताया कि फल की थोक मंडी में ही फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण मजबूरी में फुटकर में फलों के दाम बढ़े हैं।