फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दो दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने तलाशे संदिग्ध

दो दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने तलाशे संदिग्ध

Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दो दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने तलाशे संदिग्ध
12 पीबीटीपी 30
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने तलाशे संदिग्ध
एडीजी के आदेश पर दो घंटे चला अभियान चला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दो दिन के अवकाश के बाद बैंकों के खुलने पर उपभोक्ताओं की भीड़ के बीच अपराधी सक्रिय न हो जाएं, इसको देखते हुए सोमवार को पुलिस विभाग अलर्ट रहा। एडीजी बरेली जोन के आदेश पर एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले में दोपहर 12 से दो बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। बैंक परिसर और उसके आसपास के इलाके में खड़े युवकों से पूछताछ की गई। संदिग्धता मिलने पर उनकी तलाशी के बाद नाम-पता नोट कर छोड़ा गया।

एडीजी से मिले आदेश पर चेकिंग की जानकारी एसपी द्वारा दिए जाने के बाद जिले के सभी चौदह थानों की पुलिस क्षेत्र में कार्रवाई के लिए निकल पड़ी। खास बात रही कि चेकिंग अभियान में सिर्फ दरोगा ही नहीं, बल्कि सर्किल अफसर और थाना प्रभारियों को भी भेजा गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल, एसएसआई सुनगढ़ी सुधीर कुमार सिंह शहर में पुलिस बल के साथ समस्त बैंकों में गए। यहां बैंक कर्मचारियों से बातचीत कर सायरन, गार्ड और सीसीटीवी कैमरे से जुड़ी जानकारी ली गई। इसके बाद परिसर में खड़े युवकों से भी पूछताछ की। आसपास के ठेले, पान के खोखे पर बेवजह खड़े युवकों को चेक कर चेतावनी देकर छोड़ा गया। उधर, पूरनपुर सीओ अनुराग दर्शन, बीसलपुर सीओ प्रवीण मलिक, सीओ सदर योगेंद्र कुमार अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई में जुटे रहे। एसपी ने बताया कि अभियान एडीजी के आदेश पर चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed