फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   14 Sector Magistrates appointed to make practical examination free from cheating

Pilibhit News: प्रयोगात्मक परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Thu, 25 Jan 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
14 Sector Magistrates appointed to make practical examination free from cheating
पीलीभीत। पहली फरवरी तक होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम ने अलग-अलग विभागों के 14 अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह लोग आवंटित कॉलेजों में औचक निरीक्षण कर चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरु करा दी गईं हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहली फरवरी तक पूरी कराई जानी हैं। शासन की मंशा है कि सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएं। कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश भी जारी किए जा चुकेे हैं। शासन के इस आदेश पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की ओर से जिले के सभी कॉलेजों के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। सभी को बृहस्पतिवार से ही काम शुरु करने के लिए कहा गया है
विज्ञापन


ये बनाए गए हैं सेक्टर मजिस्ट्रेट
शहर के कॉलेज के लिए खंड शिक्षाधिकारी मरौरी शिव शंकर मौर्य, अमरिया के बीडीओ संजय यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी मरौरी मृदुला सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम नारायण राम, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड फर्स्ट के सहायक अभियंता शैलेंद्र, परियोजना अधिकारी पूरनपुर नीरजकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर विजय वीरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी पूरनपुर अरुण कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अमरिया सत्यदेव, खंड विकास अधिकारी ललौरीखेड़ा वेद प्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी ललौरीखेड़ा राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा अजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी बीसलपुर नीरज शुक्ला, खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा प्रेम सिंह, खंड विकास अधिकारी बिलसंडा अमित शुक्ला, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शैलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद पांडे, परियोजना अधिकारी बिलसंडा अरविंद कुमार को सेक्टर में मजिस्ट्रेट बनाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 को
बीसलपुर। निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने बताया कि कक्षा 12 की छात्राओं की गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 जनवरी को, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी को होगी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कक्षा 12 के विद्यार्थियों की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 और 29 जनवरी को और भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी को होगी। संवाद


प्रयोगात्मक परीक्षा कल

पूरनपुर। आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 27 जनवरी, भौतिक व रसायन विज्ञान की 28 जनवरी और सिलाई की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 जनवरी को होगी। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर की व्यक्तिगत छात्राओं की इंटर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व सिलाई विषय की प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में इन्हीं तिथियों में होंगी। गुरुनानक इंटर कॉलेज माधौपुर इटौरिया के प्रधानाचार्य गुरिंदर सिंंह ने बताया कि इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 जनवरी को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed