{"_id":"6839ef7efd1343c1d6078857","slug":"14-ba-final-students-took-the-question-booklet-with-them-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136955-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रश्न पुस्तिका साथ लेकर चले गए बीए फाइनल के 14 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रश्न पुस्तिका साथ लेकर चले गए बीए फाइनल के 14 विद्यार्थी
विज्ञापन
पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब यह पता चला कि बीए फाइनल के 14 विद्यार्थी प्रश्न पुस्तिका साथ लेकर चले गए हैं। विद्यार्थियों को ओएमआर सीट के साथ ही प्रश्न पुस्तिका भी जमा करनी थी। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों से संपर्क करने में जुटा है।
शुक्रवार को शहर के उपाधि महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का पर्यावरण का प्रश्नपत्र था। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे वाली पाली में पेपर छूटने के बाद विद्यार्थियों ने ओएमआर सीट और प्रश्न पुस्तिका जमा की और चले गए। ओएमआर सीट और प्रश्न पुस्तिका का मिलान करने पर पता चला कि 14 विद्यार्थियों ने प्रश्न पुस्तिका जमा ही नहीं की है, जबकि ओएमआर सीट के साथ उसे भी जमा किया जाना था।
प्रश्न पुस्तिका ले जाने का पता चला तो महाविद्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना विश्वविद्यालय को दी गई। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से अपराह्न दो बजे की पाली में कुल 994 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 901 ने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। रोल नंबर निकाल लिए गए हैं। काॅलेज की परीक्षा समिति विद्यार्थियों से संपर्क करने में जुटी है। विद्यार्थियों को बुलाकर प्रश्न पुस्तिका जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दे दी गई है।