{"_id":"67e44a3f1852f977b80b4ec4","slug":"1384-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-job-in-saudi-arabia-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-133061-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सऊदी अरब मेंं नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13.84 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सऊदी अरब मेंं नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13.84 लाख ठगे
Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सऊदी अरब भिजवाने का झांसा देकर युवक से 13.84 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर पहले बहानेबाजी और बाद में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुजफ्फरनगर के ददेरू खुर्द चार थावल निवासी नसीर हसन और उसकी पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहम्मद साजिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि आरोपी नसीर सऊदी अरब में काम करता था। तब उससे जान-पहचान हो गई। नसीर ने कहा कि 100-150 युवकों को तैयार कर लो कम रुपये में वर्क वीजा पर सऊदी अरब में हज खिदमत में लगवा दिया जाएगा। विश्वास कर उसने परिवार और मिलने वाले युवकों को सऊदी अरब भेजने के लिए नसीर हसन को अप्रैल 2023 में खाते में 7.34 लाख रुपये दिए। बाद में 6.50 लाख रुपये मेडिकल आदि के लिए नकद दिए। 13.84 लाख लेने के बाद वह टाल मटोल करने लगा। वीजा के फर्जी एप्रुवल देकर गुमराह करता रहा। किसी को भी सऊदी अरब नहीं भेजा गया।
अगस्त-सितंबर 2023 में उसने जमीन बिक्री होने पर रुपये वापस कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दूसरे मोबाइल पर काॅल करने पर उसकी पुत्रियां गलत नंबर कहकर फोन काटने लगीं। घर जाने पर नसीर की पुत्रियां मारपीट पर आमादा हो गईं। उसे झूठे मुकदमा में फंसवाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर नसीर हसन और उसकी पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।