फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   देश को अस्थिर करने वाली सारी ताकतें एक हो गर्इं हैं, चुनाव साधारण नहीं: मेनका

देश को अस्थिर करने वाली सारी ताकतें एक हो गर्इं हैं, चुनाव साधारण नहीं: मेनका

Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
देश को अस्थिर करने वाली सारी ताकतें एक हो गर्इं हैं, चुनाव साधारण नहीं:  मेनका
पूरनपुर (पीलीभीत)। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि देश में अस्थिरता का माहौल पैदा करने के लिए सारी ताकतें एक हो गई हैं। ऐसे में लोकसभा का चुनाव साधारण नहीं है। कोशिश होगी कि मेनका को हराया जाए, लेकिन इस बार फिर सरकार भाजपा की ही बनेगी। भाजपा को ताकत देने की जरूरत है। सांसद से पहले क्षेत्र की मां हूं। जो ताकत जनता से मिलती है, उसे सूद समेत वापस लौटाती हूं। मेनका गांधी नगर के एक बारातघर में प्रधानों, बीडीसी सदस्यों की सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शौचालय, आवास, बिजली कनेक्शन सहित क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया गया है। पीलीभीत के विकास को बहुत मेहनत की है। तराजू के एक पलड़े में देश तो दूसरे पलड़े में पीलीभीत को रखकर काम करती हूं। किसने किसे वोट दिया, कोई कौन जाति बिरादरी का है यह न पूछकर किसकी क्या समस्या है, को लेकर कार्य किए हैं। सरकार किसी की भी रही हो, पीलीभीत में विकास कार्य कराए हैं। 40-50 गांवों मेें प्रत्येक माह पहुंचकर लोगों के दुख, दर्द को सुना है। मेरे लिए पीलीभीत के सभी लोग एक समान है। चुनाव अपने लिए नहीं लड़ती। भारी मतों से जिताकर पीलीभीत के लोग ताकत देते हैं। इस ताकत को पीलीभीत के लोगों के लिए प्रयोग कर रही हूं। उन्होंनेे कहा कि चुनाव में हर गांव में जाना संभव नहीं होगा। नौजवानों की टीम बनाने की जरूरत है। सपा, बसपा सब एक हो गए हैै। इस बार चुनाव साधरण नहीं होगा, लेकिन कोई कुछ बोले। सरकार इस बार फिर भाजपा की ही बनेगी। सभा में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, भाजपा नगराध्यक्ष महेश मिश्र, पूर्व नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, ब्लॉक प्रमुख पति अतिंदर पाल सिंह, जरनैल सिंह जैली, कौशल बाजपेई, ध्रुव सिंह, डॉ. गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे। सभा के बाद केंद्रीय मंत्री ने गांव पिपरिया दुलई पहुंचकर पंचायत घर का लोकार्पण किया। प्रधान शिवानी सिंह, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह मुन्ना ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed