{"_id":"5c4470cfbdec22737427465a","slug":"131547989199-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल में बाघ को ट्रेंक्युलाइज कर पिंजरे में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल में बाघ को ट्रेंक्युलाइज कर पिंजरे में बंद किया
Sun, 20 Jan 2019 06:29 PM IST
Prashant Singh
अमर उजाला पीलीभीत
अमर उजाला पीलीभीत
Published by: Prashant Singh
Updated Sun, 20 Jan 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में रविवार को विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने वन्यजीवों को ट्रेंकुलाइज करने का तरीका बताया। इस दौरान बाघ की डमी पर निशाना साधने और ट्रेंक्युलाइज करने के बाद उसे पिंजरे तक कैसे लाया जाए, इसकी रिहर्सल कराई गई।
कार्यशाला में दूसरे दिन डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान बाघ की डमी को जंगल में रखवाया। ट्रैक्टर या अन्य वाहन पर सवार होकर वन्यजीव की गतिविधि के मुताबिक उसे कैसे ट्रेंक्युलाइज किया जा सकता है, इसकी जानकारी देकर वनकर्मियों से निशाने लगवाए। ट्रेंक्युलाइज करने के बाद भीड़ के बीच सावधानी पूर्वक वन्यजीव को पिंजरे तक कैसे लाया जाए, इसका तरीका बताते हुए रिहर्सल कराया। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बाघ को ट्रेंक्युलाइज करने के बाद स्थिति का सामना करते हुए शांत पूर्ण तरीके से कार्य को अंजाम देने की वनकर्मियों को सलह दी। इस दौरान वनकर्मियों की लिखित परीक्षा भी कराई गई। इस मौके पर प्रवीण खरे, श्वेता सेन, रेंजर दिलीप श्रीवास्तव, वीके गुप्ता, गिरीराज सिंह, आरिफ जमाल आदि मौजूद रहे।