{"_id":"5c4215fdbdec2256ab4e55b3","slug":"131547834877-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। साथी के हमलावरों को गिरफ्तार न किए जाने से क्षुब्ध वकीलों ने पुलिस के खिलाफ शुक्रवार को भी जोरदार प्रदर्शन किया। वकील दो दिन से कार्य से विरत हैं। शुक्रवार को तहसील परिसर में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
नगर के मोहल्ला शिवाजी निवासी वकील अवनीश शुक्ला से 13 जनवरी को कुछ लोगों ने लूट और मारपीट की थी। उनका अपहरण करने की भी कोशिश की गई। मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने पर भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर वकीलों ने 17 जनवरी से पुलिस के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है, जो शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को वकीलों ने तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, सचिव राजगोपाल, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य, वसीम सिद्दीकी, सुबोध मिश्रा, नरेंद्र सिंह, अशफाक, राजेंद्र सक्सेना, सूर्यप्रकाश कटिहा, रामआसरे, नरेंद्र प्रताप सिंह, अख्तर परवेज आदि वकील मौजूद रहे।