{"_id":"5a3511384f1c1b68678c22f8","slug":"131513427256-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए की कार से टकराकर बाइक सवार घायल, मचा हड़कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए की कार से टकराकर बाइक सवार घायल, मचा हड़कप
Updated Sat, 16 Dec 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ जमा होने पर बाइक से लिफ्ट लेकर थाने पहुंचे बीएसए
माधोटांडा रोड पर सुखदासपुर के पास हादसा, चालक हिरासत में
माधोटांडा/ पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर नवदिया सुखदासपुर गांव के पास शनिवार दोपहर 12 बजे बीएसए की कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा होता देख बीएसए ने एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर खुद को बचाया और थाने पहुंचकर हादसे की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कार व उसके चालक को हिरासत में लिया। घायल बाइक सवार को पीलीभीत के एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। माधोटांडा से पीलीभीत के लिए लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालयों का निरीक्षण कर बीएसए इंद्रजीत प्रजापति शनिवार दोपहर 12 बजे कार से वापस पीलीभीत के लिए निकले थे। उधर, शेरपुर निवासी अधिवक्ता यूनुस खां अपने बिक्र फील्ड पर बाइक से आ रहे थे। माधोटांडा-पीलीभीत रोड पर नवदिया सुखदासपुर गांव के पास पहुंचते ही कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के पहचान के लोगों ने निजी वाहन से उसको इलाज के लिए पीलीभीत के एक अस्पताल ले आए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। लोगों का आक्रोश देख बीएसए ने मौके से निकलने में ही भलाई समझी। एक राहगीर से लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार होकर थाना माधोटांडा पहुंचे और हादसे की सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कार कब्जे में लेकर पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कुछ ही देर में काफी संख्या में शिक्षक भी बीएसए के साथ हुए हादसे की जानकारी करने थाने पर पहुंच गए। बीएसए ने बताया कि अचानक बाइक सवार के मुख्य मार्ग पर आने के कारण हादसा हुआ है। उसको बचाने का काफी प्रयास किया गया था। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि मय चालक कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।