{"_id":"59e9f5614f1c1bc9678b6a89","slug":"131508504929-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरंगी छटा से नहाए घर और प्रतिष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरंगी छटा से नहाए घर और प्रतिष्ठान
Updated Fri, 20 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत।
जिले भर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर जी की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला।
दिवाली को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन शहर की सड़कों पर चहल-पहल रही। बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के रामलीला मैदान व यशवंतरी देवी मंदिर परिसर स्थित पटाखा मार्केट पूरे दिन आतिशबाजी के शौकीनों से गुलजार रहा। शाम होते ही पटाखों की आवाज गूंजने लगी। कुछ देर बाद ही पूरा शहर सतरंगी रोशनी से नहा उठा। घरों व प्रतिष्ठानों पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। व्यापारियों ने नए बही खाते बनाए और उनकी पूजा आदि की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। वहीं धुंआधार आतिशबाजी का दौर देर रात तक जारी रहा।
पूरनपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिवाली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने पूजा-अर्चना की। घरों में भव्य सजावट की गई। लोगों ने आतिशबाजी व पटाखे छोड़कर पर्व का आनंद लिया जो देर रात तक चलता रहा। एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला दूसरे दिन भी चलता रहा। घुंघचाई, अमरैयाकलां, जोगराजपुर, शेरपुरकलां, भगवंतापुर, गढ़वाखेड़ा, गुलाबाटांडा आदि गांवों में भी दिवाली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
बीसलपुर। यहां भी लोगों ने लक्ष्मी, गणेश और कुबेर की विधि विधान से पूजा अर्चना की। दुकानदारों ने घरों के अलावा प्रतिष्ठानों में बही खाते की पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठानों में स्वास्तिक के निशान बनाए। एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। फोन कॉल के जरिए भी लोग एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते दिखे। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। घरों में पकवान भी बनाए गए। नगर के अलावा चुर्रासकतपुर, करेली, बमरोली, भीकमपुर, दियोरिया, मधवापुर, टिकरी, ईंटगांव, खनंका, अमृताखास, जसोली दिवाली आदि क्षेत्रों में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। हियुवा कार्यकर्ताओं ने गुलेश्वरनाथ मंदिर पर दीप प्रज्जवलित कर पर्व मनाया। इस मौके पर जिला प्रभारी धमेंद्र कुमार, संजय शर्मा, राहुल ठाकुर, प्रशांत त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिलसंडा। पूरे क्षेत्र में दिवाली श्रद्धा के साथ मनाई गई। विशेषकर महिलाओं व बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र में भी दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के कबीरगंज, नहरोसा, शास्त्रीनगर, अयोध्यानगर, श्रीनगर आदि गांवों में भी काफी रौनक रही।