{"_id":"59d8ce344f1c1b8d698b48e2","slug":"131507380788-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पहुंचेगी किसान मुक्ति यात्रा, यशवंतरी मेला मैदान में होगी विशाल सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पहुंचेगी किसान मुक्ति यात्रा, यशवंतरी मेला मैदान में होगी विशाल सभा
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आज पहुंचेगी किसान मुक्ति यात्रा, यशवंतरी मेला मैदान में होगी विशाल सभा
- फोटो : पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत।
किसान नेता एवं पूर्व विधायक वीएम सिंह की अगुवाई में देश भर में निकाली जा रही अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति की किसान मुक्ति यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए आठ अक्तूबर को पीलीभीत पहुंचेगी। जिले भर में यात्रा का जगह-जगह स्वागत होगा। मां यशवंतरी मेला मैदान में विशाल सभा होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बताते चलें कि मंसौर में किसानों की हत्या के बाद से देश भर के 174 किसान संगठनों ने मिल कर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति का गठन किया है। किसान नेता एवं पूर्व विधायक वीएम सिंह की अगुवाई में यह समिति देश भर में किसानों को जागरूक करने के लिए किसान मुक्ति यात्रा निकाल रही है। रविवार को यह यात्रा कई प्रदेशों का सफर तय करने के बाद पीलीभीत पहुंचेगी। यशवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में समिति की एक किसान सभा होगी। जिसमें पूर्व विधायक वीएम सिंह, योगेंद्र यादव, राजाराम, मेघा पाटकर, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, लालबहादुर आदि नेता पहुंचेंगे।
समिति में शामिल भाकपा (माले), किसान मजदूर संगठन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने स्वागत व सभा की तैयारी की है। भाकपा माले की ओर से यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों से यात्रा में पहुंचने की अपील की। उधर किसान मजदूर संगठन के यूसुफ ने भी कई ग्रामों का दौरा कर किसानों से एकजुट हो सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। भाकपा माले के जिला सचिव देवाशीष राय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास का नारा देकर आज विनाश लीला का मंचन कर रही है। किसानों की मौत पर जश्न मनाया जा रहा है। कर्ज माफी के नाम पर चंद पैसे माफ दिए जा रहे हैं, यह किसानों के साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि किसान मुक्ति यात्रा का मूल उद्देश्य किसानों को सुरक्षा की गारंटी और खुशहाल बनाना है। इस यात्रा के स्वागत को लेकर गांव-गांव प्रचार-प्रसार किया गया। इस मौके पर देवीदयाल, रामकांति, प्रहलाद, नगीना, गिरधारीलाल, गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।