फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   13 year old girl reached her boyfriend house in pilibhit

UP News: 13 साल की लड़की के सिर चढ़ा इश्क का भूत, मां-बाप को छोड़कर पहुंच गई प्रेमी के घर

Fri, 14 Jul 2023 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 03:56 PM IST
सार

पीलीभीत के कलीनगर में बृहस्पतिवार को 13 साल की लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर उसके परिजन पहुंचे तो वो प्यार के लिए परिवार छोड़ने के लिए तैयार हो गई। चाइल्ड लाइन की टीम उसे अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन
13 year old girl reached her boyfriend house in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर में प्यार के चक्कर में 13 साल की लड़की घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी लड़की परिजनों के समझाने पर भी मानने को तैयार नहीं हुई। मामले की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची चाइल्ड केयर की टीम ने उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद टीम बालिका को साथ ले गई। उसका मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र की एक गांव की 13 साल की लड़की पास के ही गांव के युवक के संपर्क में आ गई। दोनों में फोन से बातचीत होने लगी। बृहस्पतिवार को लड़की घर से निकल कर प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी होने के बाद युवक के परिजनों ने उसे लौटा दिया। लड़की के परिजनों को जानकारी हुई तो परिजन उसे समझाने में जुट गए लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। नाराज होकर घर से बाहर चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बोली- दो माह गर्भ से हूं 

मामले की जानकारी पहले चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन उम्र कम होने के चलते चाइल्ड लाइन की टीम को जानकारी दी गई। जिसके बाद टीम गांव पहुंची। लड़की से बातचीत कर काउंसलिंग की गई। दबाव बनाने के लिए लड़की ने दो माह के गर्भ से होने की बात कही। उसकी बात सुनकर परिजन हैरान रह गए। 

ये भी पढ़ें- Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर का भारत में आना बड़ी साजिश; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उठाई ये मांग

चाइल्ड लाइन टीम ने लड़की को साथ ले जाकर मुख्यालय पर मेडिकल कराया। जहां उसके गर्भवती होने की बात गलत निकली। लड़की को काउंसलिंग के बाद टीम साथ ले गई। आगे की कार्रवाई के लिए लड़की के पिता को बुलाया गया है। नाबालिग लड़की की जिद के कारण उसके परिवार वाले दिनभर परेशान रहे। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed