फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   13 players selected for the competition to be held in Ahmedabad

Pilibhit News: एक ही नारा एक ही नाम... जय श्रीराम, जय श्री राम

Mon, 22 Jan 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
13 players selected for the competition to be held in Ahmedabad
शहर में श्री राधा माधव सकीर्तन मंडल के तत्वाधान में निकाली गई श्री राममय गौरव यात्रा। संवाद
पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से शहर में निकाली गई गौरवमय यात्रा में शामिल भक्तों के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल राममय हो गया। हाथ में भगवा झंडा और माथे पर तिलक के साथ उनका जज्बा व जोश देखते ही बनता था। गौरव यात्रा का पूरे शहर में भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में भक्त श्रीराम के भजन पर गाते और नाचते चल रहे थे। महिलाओं का भी जोश पुरुषों से कम नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

श्रीराम गौरव यात्रा गांधी स्टेडियम से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। श्रीराम गौरव यात्रा में सबसे आगे 10 ढोल वादक चल रहे थे। नारी विश्वास भारती संस्था से सभी महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके मंगल कलश लेकर संकीर्तन करती चल रहीं थीं। ग्राम बिथरा से आए ग्रामीण श्रीराम दरबार के साथ सुंदरकांड का पाठ करते चल रहे थे। श्रीकेली कुंज वृंदावन धाम के सभी भक्त मस्ती से राधा नाम लेते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शोभा यात्रा में श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल के परिकर अजय पांडे, शिवम सैनी, शशांक अग्रवाल, शिवांश, शिवम, गोल्डी, दीपक, कमल यादव भी शामिल हुए। शोभा यात्रा में एक रथ पर श्रीराम दरबार व हनुमान जी की प्रतिमा थी। इसके साथ ही श्रद्धालु अपने हाथ से पालकी में रामलला के बाल स्वरूप को विराजमान करके चल रहे थे।
विज्ञापन

श्रीसीताराम दिव्य रथ पर विराजमान थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सभी लोग पुष्प वर्षा के साथ-साथ श्रीराम की आरती कर रहे थे। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से मंडल के अध्यक्ष विश्वनाथ चंद्र, अतुल अग्रवाल, दीपक गोयल, राजीव अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, दीपू, शशांक अग्रवाल, गोल्डी, नीरज, अटल, अर्पित, शिवांश, शिवम कश्यप, शिवम सैनी, शिवम सहगल, शिवम अग्रवाल, उमेश चंद्र अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में पीलीभीत नगर के साथ-साथ न्यूरिया, मझोला, खटीमा, पूरनपुर, कलीनगर, माधांटांडा, बीसलपुर, बरखेड़ा, नवाबगंज, बरेली आदि से भक्त आकर सम्मिलित हुए। शहर के सभी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संगठन संकीर्तन यात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा को लेकर सभी में बहुत उत्साह था, मानों शहर अयोध्याधाम बन गया।


जगह-जगह चला चाय और बिस्कुट का लंगर
श्रीराम गौरव यात्रा को लेकर पूरे शहर में पुष्पवर्षा के साथ ही भक्तों के लिए चाय और बिस्कुट का लंगर चलता रहा। कुछ स्थानों पर हलुवा और चने का प्रसाद बांटा गया। जेपी रोड पर तो माना प्रभु राम के स्वागत के लिए ही तैयारी की गई थी। यहां पर दुकानदारों ने व्यापक सजावट की थी। इधर भारत विकास परिषद की तरफ से भी चाय का स्टॉल लगाया गया। यहां डॉ. अनिल सक्सेना, सौरभ सक्सेना और उनकी टीम ने भी गौरव यात्रा में शामिल लोगों की सेवा की।

शहर में श्री राधा माधव सकीर्तन मंडल के तत्वाधान में निकाली गई श्री राममय गौरव यात्रा। संवाद

शहर में श्री राधा माधव सकीर्तन मंडल के तत्वाधान में निकाली गई श्री राममय गौरव यात्रा। संवाद

शहर में श्री राधा माधव सकीर्तन मंडल के तत्वाधान में निकाली गई श्री राममय गौरव यात्रा। संवाद

शहर में श्री राधा माधव सकीर्तन मंडल के तत्वाधान में निकाली गई श्री राममय गौरव यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed