{"_id":"5bc78dc8bdec22697300ab44","slug":"121539804616-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूलों में लगेंगे टीके : डॉ. नीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्कूलों में लगेंगे टीके : डॉ. नीरज
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया 26 नवंबर से बच्चों को टीके लगाने की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा जिले के सभी स्कूली बच्चों को टीके लगाएं जाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम, विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधियों, समाज सेवी, एडरा इंडिया की टीम आदि के साथ बुधवार की दोपहर खेकड़ा ब्लाक में तीन स्थानों पर जागरूकता बैठक की। पहली बैठक खंड विकास कार्यालय में ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारियों, खंड विकास के पदाधिकारी के साथ की। दूसरी बैठक नगर पालिका कार्यालय में सभासदों के साथ की। इसके बाद तीसरी बैठक में नगर स्थित जैन इंटर कॉलेज में मीजल्स रुबेला अभियान में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी दी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि रूबैला वायरस से बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। इससे बच्चों के शरीर में दाने निकल आते हैं। तेज बुखार होता है, कई बार बच्चों की जान जाने का खतरा होता होता है। इसलिए खसरा के टीके के साथ में इस टीके को मिलाकर लगाया जा रहा है। नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीके लगाए जाने हैं। इसके लिए मदरसों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों द्वारा बच्चे चिन्हित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय की बैठक में कृष्ण तोमर, प्रदीप कुमार, हरिओम त्यागी, सुनील बंसल रहे। जबकि पालिका में चेयरमैन संगीता धामा, अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, सभासद सुधीर धामा, राजीव गोयल, साबिर अंसारी, प्रत्यक्ष गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र सिंह, राकेश धामा, नरेंद्र धामा, सुशीला देवी, शिक्षा देवी, रहीसा आदि रहे। जैन इंटर कॉलेज की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रतिनिधि रीता राठौर, डॉ. प्रशांत जैन, डॉ. गौरव वर्मा, डॉ. शाजिया खान, डॉ. दीप्ति मलिक, शमशाद खान, सचिन शर्मा, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।