फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   श्रवणहीनों का इलाज कराएगी सरकार, सौ लोगों की मांगी सूची

श्रवणहीनों का इलाज कराएगी सरकार, सौ लोगों की मांगी सूची

Fri, 28 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
श्रवणहीनों का इलाज कराएगी सरकार, सौ लोगों की मांगी सूची
अच्छी खबर
विज्ञापन



मूकबधिरों का इलाज कराएगी सरकार, सौ लोगों की मांगी सूची
सरकार कराएगी मुफ्त सर्जरी, छह लाख तक खर्च का है प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सामाजिक उपेक्षा के शिकार मूकबधिरों के लिए अच्छी खबर है। अगर उनका इलाज आर्थिक तंगी की वजह से रुका हुआ है, तो अब ऐसा नहीं होगा। सरकार उन लोगों की कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी कराएगी। इस पर हर पीड़ित पर छह लाख रुपये का खर्चा सरकार उठाएगी। इसके लिए शासन ने प्राथमिक तौर पर जिले से 100 लोगों की सूची दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग से मांगी है।
दिव्यांगजनों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में सरकार की शल्य चिकित्सा अनुदान योजना शामिल है। इस योजना में कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी को शामिल किया गया है। यह सर्जरी उन लोगों की होती है जिनको बिल्कुल सुनाई नहीं देता, वह धीमा सुनाते है या फिर उनको बोलने में दिक्कत होती है। योजना में लगभग 22 प्रकार की सर्जरी शामिल हैं। इसका लाभ मूकबधिर ले सकेंगे।
विज्ञापन

000000
क्या है कॉक्लियर इम्पलांट
कॉक्लियर इम्पलांट एक इलेक्ट्रानिक उपकरण होता है। इसके माध्यम से सर्जरी के बाद सुनाई देने लगता है। सर्जरी के बाद डॉक्टर की ओर से स्पीच थेरेपी करना जरूरी होता है। कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी कराने वाले सामान्य लोगों को तरह सुन सकते हैं। यह श्रवणहीन लोगों के लिए बहुत ही कारगर साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
100 लोगों की मांगी गई लिस्ट
कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी और शल्य चिकित्सा के लिए जिले से 100 लोगों के नाम मांगे गए है। पंजीकरण में 100 का आंकड़ा पूरा होने के बाद शासन को यह रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद शासन से सर्जरी और शल्य क्रिया के लिए लक्ष्य जाएगा।

0000000
वर्जन
मूकबधिर के लिए यह योजना बेहद कारगर साबित होगी। इसमें भारत सरकार की ओर से कॉक्लियर इम्पलांट सर्जरी होने पर मूकबधिरों को छह लाख का अनुदान दिया जाएगा। अक्टूबर माह से इसका लाभ मूकबधिरों को मिलने लगा। जिले से ऐसे 100 लोगों के नाम मांगे गए हैं, ऐसे लोगों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। - केपी सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed