फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   इंतजार करते रहे परीक्षार्थी, नहीं आई रोडवेज

इंतजार करते रहे परीक्षार्थी, नहीं आई रोडवेज

Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
इंतजार करते रहे परीक्षार्थी, नहीं आई रोडवेज
इंतजार करते रहे परीक्षार्थी, नहीं आई रोडवेज
विज्ञापन

क्रासर.....
ट्रेनों के बंद होने के बाद नहीं सुधरी परिवहन व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। आमान परिवर्तन को लेकर ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद परिवहन सुविधा में सुधार नहीं हो रहा है। बसों का घंटों इंतजार के साथ लोगों को भटकना पड़ रहा है। रविवार शाम को पुलिस भर्ती की परीक्षा देने लखनऊ जाने वाले युवकों को भारी असुविधा हुई। स्टेशन चौराहा से लखनऊ को शाम करीब सात बजे जाने वाली बस नहीं पहुंची। इससे युवकों को प्राइवेट वाहन किराए पर कर परीक्षा देने को रवाना होना पड़ा।
नगर से बसों का संचालन स्टेशन चौराहा से होता है पूरनपुर से बरेली, दिल्ली को चलने वाली बसें अब भी स्टेशन चौराहा के समीप से ही रवाना होती है, लेकिन बाहर से आने वाली अधिकांश बसें नगर में न आकर असम हाइवे से सीधे निकल जाती हैं। बसों की पर्याप्त संख्या आदि न होने से अब ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोगों को भारी असुविधा हो रही है। उधर पीलीभीत से लखनऊ को नगर से शाम को करीब सात बजे जाने वाली बस रविवार को स्टेशन चौराहा पर नहीं आई। पुलिस भर्ती परीक्षा देने लखनऊ जाने वाले युवकों दर्जनों युवक स्टेशन चौराहा पर बस का इंतजार करते रहे। बस के न आने पर युवकों को प्राइवेट वाहन किराए पर कर गंतव्य को रवाना होना पड़ा। इससे युवकों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

00
रविवार को लखनऊ जाने वाली बस पीलीभीत से ही फुल हो गई थी जिसके चलते पूरनपुर में स्टेशन चौराहा न जाकर सीधे निकल गई। बसों के संचालन की स्थिति में और सुधार कराया जा रहा है। जल्द ही रोडवेज से बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed