{"_id":"5a11db594f1c1b156b8b6fb0","slug":"121511119705-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिलाया संकल्प।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिलाया संकल्प।
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम सुन्हैडा में आयोजित आर्य निर्माण सत्र में आचार्य ने लोगों को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया।
क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में रविवार को राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा बागपत के तत्वावधान में आर्य निर्माण सत्र का आयोजन किया । इसमें दिल्ली स्थित आर्य गुरुकुल से पहुंचे आचार्य राजेश कुमार ने सभा में मौजूद लोगों को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा धर्म मनुष्य की उन्नति का साधन है। अंधविश्वास और बुराइयों को छोड़कर सभी सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाए। साथ ही गुरुकुल की परिपाटी से भी अवगत कराया। नोएडा से पहुंचे आचार्य वेदप्रकाश ने लोगों से नशीली वस्तुएं जैसे बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, तंबाकू आदि से होने वाली हानि एवं उनसे दूर रहने और गरीब की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सभा अध्यक्ष आर्य सहदेव, मोहित आर्य, सुमित आर्य, रोहित, सुरेश आर्य, कुलदीप, आर्यव्रत, आकाश, उधम, शुभम, नितिन आदि रहे।