{"_id":"5a0d82834f1c1b6e468b45a8","slug":"121510834819-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहाइट, ओवरलोड वाहन देख एसपी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहाइट, ओवरलोड वाहन देख एसपी ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
trafic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग में लापरवाही मिलने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
ट्रैफिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी बृहस्पतिवार को अचानक भ्रमण पर निकले। मुख्य चौराहों पर पहुंचने पर ओवरलोड, ओवरहाइट वाहनों की धड़ल्ले से आवाजाही देख नाराजगी जताई और सीओ ट्रैफिक कमल सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर ही एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को सीज कराया। लापरवाही मिलने पर मातहतों को कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।
बीते दिनों की सख्ती के बाद हालात में सुधार होने पर दुबारा पुलिस के लापरवाह होने की जानकारी मिलने पर दोपहर को एसपी, सीओ ट्रैफिक कमल सिंह के साथ भ्रमण पर निकले। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा, नकटादाना चौराहा पर जाकर हालात परखे। इस दौरान जाम की दिक्कत के साथ ही ओवरलोड, ओवरहाइट वाहनों की आवाजाही मिली। इसको लेकर नाराजगी जताते हुए एसपी ने ट्रैफिक पुलिस की फटकार लगाई और मौके पर ही एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को सीज कराया। उन्होंने कहा कि गन्ना स्कीम के तहत गन्ना वाहनों को शहर से बाहर रोका जाए। ओवरलोड, ओवरहाइट पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीओ ट्रैफिक कमल सिंह को सख्ती करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, टीएसआई दुर्गा सिंह मौजूद रहे।
बिना अनुमति लगाई प्रचार सामग्री को हटाने का निर्देश
ट्रैफिक बंदोबस्त की हकीकत जानने के बाद एसपी कलानिधि नैथानी औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली पहुंचे। यहां सर्वप्रथम मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, बैरक और शौचालय की साफ-सफाई चेक की। इसमें व्यवस्था संतोषजनक मिली। अभिलेख चेक करने के बाद एसपी ने आचार संहिता का पालन कराने को लेकर सख्ती करने का निर्देश कोतवाल एसके सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रचार वाहन न चलने दिए जाएं इसके अलावा अनाधिकृत रूप से लगाई गई चुनाव प्रचार सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी की गई।