फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पश्विमी बंगाल में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने से भड़की भाजयुमो

पश्विमी बंगाल में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने से भड़की भाजयुमो

Thu, 21 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
पश्विमी बंगाल में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने से भड़की भाजयुमो

विज्ञापन
पीलीभीत। पश्चिमी बंगाल में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नारेबाजी कर पुतला फूंका। कहा कि इससे पश्चिमी बंगाल के ही नहीं बल्कि पूरे देश के हिंदुओं में आक्रोश है।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को भाजपा नेता अवतार के आवास में हुई। बैठक में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजू गंगवार ने कहा कि धर्म निरपेक्ष देश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहली ऐसी मुख्यमंत्री हैं जो मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए लंबे समय से पश्चिमी बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे बैठी हैं। वहीं अब मुस्लिम वोट बैंक को बढ़ाने के लिए ममता सरकार हिंदू धर्म का अपमान करने पर उतर आई है। दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन पर पाबंदी लगा दी। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अवतार सिंह ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों पर देश के नागरिकों को भरोसा नहीं है। म्यांमार के साथ वफादारी करने के बजाए रोहिंग्या मुसलमानों ने आतंकवादियों व घुसपैठियों को सहारा दिया। कहा कि यदि रोहिंग्या के मुस्लिम यदि देश में बसाए जाते हैं तो यहां बेरोजगारी, रोटी, कपड़ा और मकान की बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के छतरी चौराहा पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में राजू गंगवार, दीपक वर्मा, अवतार सिंह, होरी लाल गंगवार, राहुल लोधी, शैली शर्मा, प्रेम, मनोज कुमार, रिंकू, मदन, बबलू, मनीष, महेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed