फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 new corona positive

कोरोना संक्रमण के शहर में ज्यादा, गांव में कम, जिले में 12 नए संक्रमित निकले.

Sun, 16 Jan 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
12 new corona positive
पीलीभीत। जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ रही है। तीन दिन पूर्व तक संक्रमित की संख्या 106 थी। तीन दिन के अंतराल में रविवार को 12 नए संक्रमित को मिलाकर संख्या बढ़कर 208 पहुंच गई। सर्वाधिक संक्रमित शहर के हैं। शहर की अशोक कालोनी और देश नगर कालोनी में एक-एक संक्रमित और सामने आया है। दोनों कालोनियों में पहले भी संक्रमित निकले हैं। हालांकि संक्रमितों की हालत ठीक है। सभी ने होम आइसोलेट कर खुद को सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम के लिए खुद का बचाव जरूरी है। जनपद में संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसमें बच्चों के अलावा बड़े भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के प्रयास भी लगातार जारी है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है, लेकिन इस सबके बावजूद जनपद में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दरअसल एक जनवरी से 13 जनवरी तक संक्रमित की संख्या 106 थी। तीन दिन के अंतराल में संख्या दोगुनी के नजदीक पहुंच गई। रविवार को 12 नए संक्रमित निकलने के साथ संख्या 208 पहुंच गई। इसमें अशोक नगर और देशनगर के अलावा पूरनपुर के बमनपुरी से एक, सुल्तानपुर से एक, रानीखेड़ा का एक समेत 12 संक्रमित शामिल हैं। सामान्य लक्षण होने के चलते सभी को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के संपर्क में आने वालों को ट्रेस कर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed