Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   12 couples got married in a mass marriage

Pilibhit News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 12 जोड़े

Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 couples got married in a mass marriage
सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल होने पहुंची दुल्हन। संवाद 
न्यूरिया। नगर पंचायत की ओर से शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सात हिंदू और पांच मुस्लिम जोड़ों के विवाह उनकी रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम के पति समाजसेवी जुल्फिकार अहमद उर्फ गुड्डू की पहल पर केके इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। हिंदू जोड़ों का विवाह पुरोहित रोहित पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक रीति-रिवाजों से कराया।
विज्ञापन

मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना नफीस अहमद ने इस्लामी परंपरा के अनुसार पढ़ाया। इस आयोजन से सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही समाजसेवी गुड्डू केके की ओर से की गई इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड्डू केके ने बताया कि उनका उद्देश्य 20 जोड़ों का विवाह कराने का था, लेकिन 12 जोड़ों का पंजीकरण हुआ। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष कराएंगे। सभी नवविवाहित जोड़ों को फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन, अलमारी, बिस्तर, बर्तन, वस्त्र आदि उपहार स्वरूप दिए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना बेगम, सभासद मो कमर, आमिश उर्फ़ रिक्की, अजीम अहमद, इकबाल अहमद, मुकेश राठौर, अजहर जिलानी, इमराना बेगम, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।

सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल होने पहुंची दुल्हन। संवाद 

सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल होने पहुंची दुल्हन। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed