{"_id":"63512aa742c96103805556a0","slug":"11th-class-student-murdered-in-pilibhit-dead-body-found-in-sugarcane-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Murder: पीलीभीत में 11वीं के छात्र की गला काटकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Murder: पीलीभीत में 11वीं के छात्र की गला काटकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
Thu, 20 Oct 2022 04:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Oct 2022 04:32 PM IST
सार
पीलीभीत में 11वीं के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के गांव शाही निवासी 11वीं के छात्र अभिषेक रस्तोगी (16) की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छात्र का शव खमरिया पुल के पास से एक गन्ने के खेत से बरामद किया। छात्र के ताऊ समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव शाही निवासी गौरी शंकर ने बताया कि उनके छोटे भाई राम बहादुर का पुत्र कक्षा 11 का छात्र है। उसकी खमरिया पुल के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार को अभिषेक अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर गया। शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति उसे बाइक की मरम्मत कराने के लिए बुलाकर ले गया था।
इसके बाद वह नहीं लौटा। पूरी रात छात्र की तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह कुछ लोगों ने खमरिया पुल से करीब एक किलोमीटर दूर बरखन रोड पर गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस छात्र के परिवार वालों के साथ मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
विज्ञापन
अभिषेक के शरीर पर कई चोट के निशान थे। गर्दन भी कटी हुई थी। अभिषेक की मां बसंती देवी ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप छात्र के ताऊ समेत तीन लोगों पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।
एसपी दिनेश कुमार पी और एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।