फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1182 Waqf properties in the district, more in Sadar and Amaria tehsil.

Pilibhit News: जिले में 1182 वक्फ संपत्तियां, सदर और अमरिया तहसील में अधिक

Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
1182 Waqf properties in the district, more in Sadar and Amaria tehsil.
पीलीभीत। जिले में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन पूरा हो गया है। प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। वक्फ रजिस्टर के अनुसार जिले में वक्फ की 1182 संपत्तियां हैं। इनमें किसी पर कब्जा नहीं पाया गया है। हालांकि, वामसी पोर्टल पर इन संपत्तियों की संख्या अधिक है। भौतिक सर्वे और सत्यापन में पोर्टल पर दर्ज कई संपत्तिया नहीं मिली थीं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कुछ समय पहले वक्फ रजिस्टर दफा-37 और वामसी पोर्टल पर दर्ज जिले की वक्फ संपत्तियों का सर्वे और सत्यापन कराया गया। लेखपालों की टीम लगाकर इन संपत्तियों की जांच की गई। वामसी पोर्टल पर जिले में 2575 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। भौतिक सत्यापन में करीब एक हजार संपत्तियां नहीं मिलीं। वहीं वक्फ रजिस्टर के अनुसार जिले में 1182 वक्फ संपत्तियां हैं। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से इन संपत्तियों की जांच कराई गई है। बताया जा रहा है कि सभी संपत्तियां रिकार्ड में हैं। इनमें मस्जिद और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने बताया कि जिले की वक्फ संपत्तियों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


सदर और अमरिया तहसील में 814 संपत्तियां
वक्फ रजिस्टर के अनुसार सदर और अमरिया तहसील क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों की संख्या सबसे अधिक है। इन तहसीलों में 814 संपत्तियां हैं। बीसलपुर तहसील क्षेत्र में 196 और पूरनपुर व कलीनगर तहसील क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों की संख्या 172 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वामसी पोर्टल पर दर्ज है इतनी संपत्तियां
वामसी पोर्टल पर भी अमरिया और सदर तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक संपत्तियां दर्ज हैं। इन दोनों तहसीलों में वक्फ संपत्तियों की संख्या 1816 है। बीसलपुर में 82 संपत्तियां हैं। पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र में इनकी संपत्तियां 677 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed