{"_id":"5c680f10bdec2211df413a1e","slug":"11550323472-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे बाद भी पिंजरे से आजाद नहीं हो सका तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे बाद भी पिंजरे से आजाद नहीं हो सका तेंदुआ
विज्ञापन
पीलीभीत। बॉर्डर क्षेत्र के नौजल्हा गांव से गुरुवार को पिंजरे में कैद हुआ मादा तेंदुआ 36 घंटों के बाद भी पिंजरे से आजाद नहीं हो सका है। शनिवार शाम तक तेंदुए को छोड़े जाने के लिए लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन को लखनऊ मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं मिला है। पिंजरे में कैद तेंदुए की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की टीम लगी है।
बराही रेंज के सीमावर्ती गांव नौजल्हा में लंबे समय से तेंदुए का आतंक था। गुरुवार सुबह तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे में घुसा तो उसमें कैद हो गया। अधिकारियों के निर्देश पर तेंदुए को बराही गेस्टहाउस में रखा गया है। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तेंदुए कैद होने की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है, लेकिन छोड़े जाने को लेकर कोई निर्देश न मिलने से तेंदुए को तीसरे दिन भी पिंजरे में ही रखा गया है। तेंदुए को खाने के लिए दो दिन पिंजरे में बकरे का मांस रखा गया, लेकिन उसने मांस नहीं खाया। शनिवार को मुर्गे का मांस रखा गया। मुर्गे का मांस तेंदुए ने ज्यादा पसंद किया। इधर, पशु चिकित्सक एसके राठौर ने बराही पहुंचकर तेंदुए का तीसरे दिन भी मेडिकल परीक्षण किया।
मुख्यालय से लगतार संपर्क बनाया जा रहा है। तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर मुख्यालय से अभी कोई निर्देश नहीं मिले है। निर्देशानुसार ही तेंदुए को छोड़े जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, पीटीआर