{"_id":"5c4366a0bdec22270200c90c","slug":"11547921056-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब के सदस्य रोपें 50-50 पौधे: डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लब के सदस्य रोपें 50-50 पौधे: डीआईओएस
विज्ञापन
बीसलपुर। डीआईओएस संतप्रकाश ने कहा कि इको क्लब के सभी सदस्य हर हालत में 50-50 पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें।
डीआईओएस शनिवार को एसआरएम इंटर कॉलेज में आयोजित इको क्लब की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करना पुण्य का कार्य है। पौधों से पर्यावरण प्रदूषण खत्म होता है। हरियाली आती है और ऑक्सीजन मिलती है। इस मौके पर सेव एनवायरमेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव टीएच खान, अनीस अहमद, एसपी सिंह, केएस मिश्रा, टीके गुप्ता, डॉ. ओपी गंगवार आदि ने विचार रखे। कहा कि यदि पौध रोपण नहीं किया गया तो भविष्य में पर्यावरण संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने इको क्लब के सदस्यों द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो का लेखा जोखा पेश किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह ने की।