फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ओपीडी से डाक्टर नदारद, एसडीएम ने लगाई फटकार

ओपीडी से डाक्टर नदारद, एसडीएम ने लगाई फटकार

Wed, 27 Dec 2017 06:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी से डाक्टर नदारद, एसडीएम ने लगाई फटकार
health - फोटो : amar ujala
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में मौजूद मिला मात्र एक लैब कर्मी
विज्ञापन


माधोटांडा। एसडीएम पुष्पा देवरार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में मात्र एक कर्मचारी ही मिला, जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी नदारद मिले। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को तलब कर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की।
कलीनगर एसडीएम पुष्पा देवरार ने बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत यादव नदारद मिले। जिसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौजूद लैब कर्मी से प्रभारी चिकित्साधिकारी के बारे में जानकारी तो पता चला कि वह आवास में हैं। इस पर एसडीएम ने उन्हें तत्काल तलब किया।
विज्ञापन

एसडीएम के आने की सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी आननफानन में ओपीडी जा पहुंचे। उनके पहुंचते ही एसडीएम ने उनकी उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी। कम स्टाफ के बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी ने एसडीएम को बताया कि अस्पताल में स्टाफ पहले से ही काफी कम है। फार्मासिस्ट छुट्टी पर चल रहे हैं। इस दौरान एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर के अलावा फार्मेसी में भी अभिलेखों की गहनता से जांच की और डॉ. विनीत से दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। एसडीएम ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली दवाओं की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल को रोजाना निर्धारित समय पर खोलने के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने गांव डगा निवासी वीरू समेत अन्य मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले इलाज और दवा के बारे में पूछताछ की। कुछ मरीजों ने डॉक्टर और अन्य स्टाफ पर सुविधा शुल्क लेकर इलाज करने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed