{"_id":"5a205bd14f1c1bf4688be8e4","slug":"11512070097-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत का सनी तोमर खेलेगा हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत का सनी तोमर खेलेगा हरिद्वार
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
बागपत का सनी तोमर हरिद्वार में बृहस्पतिवार से शुरू हुई चार दिवसीय छत्तीस वीं राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। ताईक्वांडो एसोसिएशन बागपत के सचिव सचिन शर्मा ने बताया बृहस्पतिवार से उत्तराखंड के हरिद्वार में चार दिवसीय छत्तीस वी सीनियर राष्ट्रीय अधिकारिक ताईक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें बागपत के सनी तोमर ने उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर 78 किलोग्राम सीनियर वर्ग में भाग लिया। उन्होंने बताया सनी तोमर का चयन बरेली में हुई छत्तीस वी सीनियर अधिकारिक ताईक्वांडों प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया। उन्होंने बताया कि बागपत के ताईक्वांडो इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब सीनियर वर्ग का पुरुष खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ । उन्होंने कहा सनी तोमर से उम्मीद है कि वह प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। संघ के अध्यक्ष सुभाष त्यागी, सचिन शर्मा, मनीष यादव, सोनू यादव, करूणा मान, अभिषेक शर्मा, राजेश नैन, सोनू त्यागी आदि सनी के सफल लौटने की कामना की है।