{"_id":"5a1708014f1c1b79548bf1d3","slug":"11511458817-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में जंगल से बाहर आने लगे बाघ, बढ़ रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में जंगल से बाहर आने लगे बाघ, बढ़ रही दहशत
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
बाघ के पगचिह्न
- फोटो : अमर उजाला
अमरिया और दियोरिया क्षेत्र में मिले पगचिह्न
ठंड शुरू होते ही बाघ जंगल से बाहर आने लगे हैं। जिससे किसानों को दिक्कत आ रही है। गन्ने की कटाई एवं गेहू की बुवाई व रखवाली के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमरिया क्षेत्र के गजरौला फार्म और दियोरिया क्षेत्र में खेतों में बाघ की चहलकदमी देखी गई।
टाइगर निगरानी में लगी वनविभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को अमरिया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान गजरौला फार्म में चकरोड पर बाघ के पदचिह्न पाए गए। वनविभाग की टीम ने किसानों के साथ बैठक कर सतर्क रहने की अपील की। गजरौला फार्म के अलावा टीम ने मग्गर सिंह फार्म, दरोगा फार्म, अड़ौली, पंसौली, सुस्वार, जगदीशपुर, भिखारीपुर में बाघ की तलाश की लेकिन कहीं भी बाघ की लोकेशन अथवा पगचिह्न नहीं मिले। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि निगरानी टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।