{"_id":"6865793b4c5f4ba18503377e","slug":"1120-seats-in-graduate-classes-1704-students-applied-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-138907-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्नातक कक्षाओं में 1120 सीटें, 1704 विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्नातक कक्षाओं में 1120 सीटें, 1704 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
Wed, 02 Jul 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गए हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के बाद विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश फार्म जमा कर रहे हैं। जल्द ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए 1704 विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है। इसमें सबसे अधिक आवेदन बीए में आए हैं। जबकि, स्नातक में 1120 सीटें खाली हैं।
इस बार स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के जरिये पूरी की जा रही है। विद्यार्थियों ने पहले पोर्टल पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराया और महाविद्यालय का विकल्प भरा। अन्य विवरण दर्ज करने के बाद पंजीकरण की छायाप्रति संबंधित महाविद्यालय में जमा की है। इसी क्रम में शहर के उपाधि महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की मेरिट सूची तैयार की जा रही है। महाविद्यालय में बीए में 640, बीएससी में 320 और बीकॉम की 160 मिलाकर स्नातक कक्षाओं में कुल 1120 सीटें है। इनके सापेक्ष 1704 विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है। इसमें बीए में 1018 आवेदन जमा हुए हैं।
बीकॉम की मेरिट सूची जारी, बीए की सात को
प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बीकॉम की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। बीए की मेरिट सूची सात जुलाई का जारी की जाएगी। बीएससी की सूची भी लगभग तैयार हो चुकी है। यह मेरिट सूची दो दिन बाद पांच जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पांच जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. रोहित पटेल ने बताया कि पांच जुलाई को सुबह 10 बजे बीए प्रथम वर्ष और बीएससी प्रथम वर्ष की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जाएगा।