{"_id":"5c4da794bdec224a415db9d0","slug":"111548593044-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना तुलवाने आए किसानों ने पहले काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। इसके बाद तौल में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों के आश्वासन पर किसान शांत हो सके।
चीनी मिल में गन्ना तुलवाने के लिए किसानों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। क्षमता के अनुरूप गन्ना पेराई करने के बाद भी इससे निजात न मिलने पर किसान खफा हैं। चीनी मिल यार्ड के अलावा असम हाईवे तक गन्ना वाहनों की कतार लग जाती है। शनिवार देर रात 12 बजे के बाद किसानों ने इसको लेकर हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि क्रय केंद्र से खरीदकर लाए जा रहे गन्ने के ट्रॉली को प्राथमिकता दी जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों की अनदेखी कर गड़बड़ी कर रहे हैं। हंगामें की जानकारी पर चीनी मिल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि एक ट्रॉली के बाद 15 ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तौल की जाएगी। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।