{"_id":"5ba3ed74867a557f0e719431","slug":"111537469812-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की आवाज उठाने वालों की बोलती बंद कर देती है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की आवाज उठाने वालों की बोलती बंद कर देती है भाजपा सरकार
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 पीबीटीपी 7
हक की आवाज उठाने वालों की बोलती बंद कर देती है भाजपा सरकार
प्रेसवार्ता में भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव बोले
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि किसानों की कर्ज मुक्ति, दलितों के आरक्षण, युवाओं को रोजगार देने व काले धन पर आवाज उठाने वालों के ऊपर हमला कराकर भाजपा की मोदी सरकार उनकी बोलती बंद करा देती है। यही वजह है कि 1974 के आपातकाल से भी खतरनाक मोदी सरकार का अघोषित आपातकाल है।
जिले में छह अक्तूबर से होने वाले पार्टी के राज्य सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सुधाकर यादव ने बल्लभनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि अपने हक की लड़ाई लड़ने वाली आंदोलनकारी शक्तियों पर गोली चलाकर या सांप्रदायिक उन्माद के जरिये भीड़ में हत्या होना आम बात हो गई है। पीलीभीत में टाइगर रिजर्व के खिलाफ और कर्ज मुक्ति के लिए भाकपा (माले) सड़कों पर उतर कर संघर्ष कर रही है और आगे भी करेगी। इस जनहितकारी आंदोलन को कुचलने व भाकपा (माले) को समाप्त करने के लिए ही केंद्रीय कमेटी नेता/एपवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी समेत पांच माले नेताओं पर फर्जी मुकदमा लिखाया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सौ बार जन्म लेने के बाद भी कम्युनिस्ट पार्टी को खत्म नहीं कर सकती। पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को नजरबंद करके भाजपा सरकार हिटलर तंत्र का सबूत दे रही है। एपवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर विवश वर्ग पर हमला कर रहे हैं। दलित व महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए छह व सात अक्तूबर को जिले में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। छह अक्तूबर को विशाल रैली भी निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य करेंगे। इस दौरान जिला सचिव देवाशीष राय, रामदर्श, देवीदयाल, नरेश जायसवाल, रामकांती आदि मौजूद रहे।