फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एनसीसी के लिए छात्र छात्राओं का चयन किया

एनसीसी के लिए छात्र छात्राओं का चयन किया

Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी  के लिए छात्र छात्राओं का चयन किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनसीसी अधिकारियों ने एनसीसी के लिए छात्र- छात्राओं का चयन किया।
बृहस्पतिवार को खेकड़ा नगर स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में एनसीसी में छात्र- छात्राओं का चयन करने का लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। चयन प्रक्रिया में 27 छात्र- छात्राओं ने चयन के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। बड़ौत से 74 वीं बटालियन के सूबेदार देवराज एवं हवलदार अमरीक सिंह के नेतृत्व में छात्र- छात्राओं का चयन किया। सूबेदार देवराज सिंह ने कहा कि देश सेवा की भावना के साथ छात्र छात्राएं एनसीसी में भाग लेकर उसका हिस्सा बनते हैं। सभी स्थानों पर देश की सेना कार्य नहीं कर सकती। प्राकृतिक आपदा आदि में कैडेटों को अपनी भूमिका अदा कर देश सेवा करने का मौका मिलता है। वह युद्ध के समय भी देश की सेना के लिए भोजन आदि की व्यवस्था के साथ ही युद्ध में लड़ाई लड़ने का कार्य भी करते हैं। इस दौरान प्रिया, आकांक्षा, टीना, प्राची, रूबी, मोनिका, नीतू, पवन, हिमांशु, पुनीत, रवि, संजीव, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed