{"_id":"5b367cdf4f1c1b6c4d8b9519","slug":"111530297567-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब पैनल से होगी खनन मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब पैनल से होगी खनन मामले की जांच
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
...अब पैनल से कराएंगे खनन मामले की जांच
एसपी ने जांच टीम में एएसपी समेत चार अधिकारी किए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। खनन मामले में शहर विधायक और मेसर्स सतगुरु फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खनन प्रबंधक की तरफ से एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों की जांच पैनल से कराई जाएगी। शनिवार को एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने शिकायत की जांच करने के लिए एएसपी सहित चार अफसरों का पैनल बनाया है। जो निष्पक्ष तरीके से जांच कर कार्रवाई कराएगी।
देवहा नदी से किए जाने वाले रेत खनन के मामले में कंपनी के प्रबंधक दलजिंदर सिंह बाजवा ने शहर विधायक पर धमकाते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, शहर विधायक संजय गंगवार के समर्थक भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश सागर ने कंपनी के प्रबंधक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी को तहरीर दी थी। एसपी बालेंदु सिंह भूषण का कहना है इस पूरे प्रकरण की जांच एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मर्छाल, सीएफओ ब्रहमानंद दुबे व एलआईयू इंस्पेक्टर के पैनल से होगी। एसपी ने यह भी साफ कर दिया कि बिना किसी राजनैतिक दबाव में निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।