फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अंडर-19 क्रिकेट टीम में 15 खिलाडिय़ों हुआ चयन

अंडर-19 क्रिकेट टीम में 15 खिलाडिय़ों हुआ चयन

Wed, 11 Apr 2018 07:40 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
अंडर-19 क्रिकेट टीम में 15 खिलाडिय़ों हुआ चयन
अंडर-19 क्रिकेट टीम चुनी गई
विज्ञापन

यूपीसीए के तत्वावधान में हुआ था ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। यूपीसीए के निर्देश पर जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की सूची यूपीसीए को भेज दी है।
क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर सभी जिलों में अंडर-16 एवं अंडर-19 क्रिकेट टीमों का गठन किया जा रहा है। इसके लिए मार्च में अंडर-16 टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया था साथ ही अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुआ था। पहले ट्रायल में 30 खिलाड़ी चयनित किए गए थे। इसके बाद पहली अप्रैल को इन 30 खिलाड़ियों के बीच मैच कराया गय था। यूपीएसीए के निर्देश पर इन खिलाड़ियों का चयन पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के वरिष्ठ ट्रेजरार बेंसन क्लीफर्ड, पंकज सिंह, राजेश शर्मा (ढाटा) एवं मनोज कुमार की देखरेख में किया गया। अंडर-19 की टीम का चयन होने से अब जिले में पीसीए की अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर-19 की टीमें तैयार हो गई हैं। बेंसन क्लीफर्ड ने बताया कि जिला स्तर चयनित टीम का अब जोन स्तर पर मैच कराया जिसमें मंडल स्तर की टीम बनाई जाएगी। इसमें जो खिलाड़ी चयनित होंगे उन्हें प्रदेश स्तर पर चयन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
रेहान खान, सिमरनजीत सिंह, आदर्श राठौर, निमरत सिंह, हिमांशु सक्सेना, अनुभव सिंह, फैजान खान, अखिलेश गंगवार, आयुष कुमार, प्रशांत शर्मा, जतिन शर्मा, मोहम्मद बिलाल, अदनान, प्रसून गंगवार, जगदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed