फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ ने मडरिया में मारा सांड़, अमरिया में मिले पगचिह्न

बाघ ने मडरिया में मारा सांड़, अमरिया में मिले पगचिह्न

Sun, 08 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने मडरिया में मारा सांड़, अमरिया में मिले पगचिह्न
पीलीभीत।
विज्ञापन

रविवार को मरौरी क्षेत्र के मडरिया में बाघ ने सांड़ को मार डाला। वहीं अमरिया क्षेत्र में शुक्ला फार्म पर बाघ के पगचिह्न देखे गए। दोनों स्थानों पर पहुंची वनविभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए हैं।
मरौरी ब्लॉक क्षेत्र में वनकटी के आसपास आए दिन बाघ की चहलकदमी हो रही है। पिछले तीन दिनों से कभी टाह और कभी अकबरगंज के आसपास बाघ घूमते देखा गया है। अब रविवार को सुबह मडरिया गांव में नन्हेंलाल के खेत में बाघ देखा गया। जानकारी होने पर पहुंची वनविभाग की टीम को पास के गन्ने के खेत में सांड़ का शव मिला है जिसे बाघ ने मार दिया था। वनदरोगा नवनीत यादव ने टीम के साथ बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए हैं।
विज्ञापन

अमरिया। रविवार दोपहर खेत में काम क रहे मजदूरों ने शुक्ला फार्म के खेत में बाघ पगचिह्न देखे। इसकी सूचना उन्होंने वनविभाग को दी। इस पर वनदरोगा देवऋषि व चेतन कुमार टीम के साथ शुक्ला फार्म पर पहुुंचे। यहां ताजा बोये गन्ने के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। वनकर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस कर अधिकारियों को इसकी सूचना दी है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि सूचना पर मिलने टीम भेजी जा रही है। निगरानी टीम भी लगातार भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed