{"_id":"5ab163174f1c1bbd758b68b9","slug":"111521574679-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवकों ने राष्ट्र् को जागरूक करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवकों ने राष्ट्र् को जागरूक करने का संकल्प
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नव संवत्सर भारतीय नववर्ष और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवर की जयंती पर स्वयंसेवकों ने खेकड़ा नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने खुद को जगाकर राष्ट्र को जागरूक करने का संकल्प भी लिया।
मंगलवार को आरएसएस की खेकड़ा नगर शाखा के तत्वावधान में नगर स्थित जैन इंटर कॉलेज से गणवेश में पहुंचे स्वयंसेवकों ने संचलन शुरू किया। जो नगर के मुख्य बाजार, गांधी प्याऊ, पांड की पुलिया आदि विभिन्न क्षेत्रों से होते वापस जैन कॉलेज जाकर हुआ। इस दौरान संघ के विभाग सह बौद्धिक प्रमुख विष्णु गुप्ता ने कहा कि स्वयंसेवक साधारण जरूर होता है, लेकिन उसका दायित्व बहुत बड़ा होता है। हमारा कर्तव्य है कि हम समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करें। ऐसा तभी होगा, जब हम खुद जागरूक होंगे। इस दौरान सचिन सिंघल, अश्विनी प्रभाकर, आदेश धामा, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज धामा, अनुज धामा, प्रमोद जैन, सचिन गोयल, मनोज धामा, राजेंद्र गुप्ता, चेतन चंदेला, संजीव जैन, राजेंद्र शर्मा, मयंक सिंघल, शिवा यादव आदि रहे।