फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के नवजात शावक

गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के नवजात शावक

Fri, 16 Mar 2018 07:40 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिले तेंदुए के नवजात शावक
शावकों को छोड़कर गई मादा तेंदुए की तलाश
विज्ञापन

मादा तेंदुआ नहीं लौटी तो शावकों को भेजा जाएगा चिड़ियाघर
16 पीबीटीपी 20
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगलों में बाघ, तेंदुए एवं अन्य प्रकार के वन्यजीवों की लगातार बढ़ती संख्या का असर अब पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। जिले की सीमा से सटे गांव हल्दीपुर में मेहर सिंह के खेत में तीन शावकों को मादा तेंदुआ दो दिन से गायब है। शावकों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि वन विभाग को मादा तेंदुए की तलाश है। मादा तेंदुए के नहीं लौटने पर रविवार को चिड़ियाघर में शावकों को भेजने की वन विभाग तैयारी कर रहा है।

जिले के मझोला कस्बे के निकट उत्तराखंड की सीमा पर हल्दीपुर गांव निवासी मेहर सिंह का गन्ने का खेत है। बृहस्पतिवार को पास के खेत में गन्ना छिलने गए मजदूरों ने शावकों की आवाज सुनी। इस पर जब खेत में अंदर जाकर देखा तो तेंदुए के तीन नवजात शावक मिले जो लगभग तीन चार दिन के ही हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने अपनी टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने क्षेत्र उत्तराखंड होने पर वनविभाग ने इसकी सूचना उत्तराखंड वनप्रभाग को दी। इसके बाद पहुंची उत्तराखंड वनप्रभाग की टीम ने खेत में मौजूद लोगों को हटाया। लेकिन तेंदुए के शावक होने की सूचना पर मझोला एवं इसके आसपास क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंच रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि दो दिन से लोग तो मौके पर पहुंच रहे हैं लेकिन इस बीच शावकों को देखने के लिए मादा तेंदुआ नहीं आई। माना जा रहा है कि भीड़ के चलते मादा तेंदुआ शावकों को छोड़कर कहीं चली गई है। उत्तराखंड वन प्रभाग शावकों की मां के आने का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि यदि रविवार तक शावकों की मां नहीं लौटी तो उन्हें किसी चिड़ियाघर भेजा जा सकता है। इस बाबत जानकारी करने पर सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई थी। शावक जिले की सीमा से बाहर मिले हैं उत्तराखंड वनप्रभाग मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed